कटिहार से चलेंगी एक दर्जन पूजा स्पेशल ट्रेनें, अमृतसर-मुंबई समेत कई शहरों के लिए सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कटिहार रेल मंडल से अलग-अलग दिशाओं में करीब एक दर्जन पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर अमृतसर, यशवंतपुर, मुंबई, गोमतीनगर, आनंद विहार और भागलपुर समेत कई प्रमुख शहरों के लिए चलेंगी। इससे पर्व के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। कटिहार रेल मंडल से 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जबकि कटिहार रेल मंडल को बाइपास करने वाली 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें भी विभिन्न मार्गों पर संचालित होंगी।

रेलवे के इस फैसले से दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे। रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें और सुरक्षित तरीके से पूजा स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की