बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची राहत, मुख्य पार्षद के निजी कोष से बांटा गया सूखा राशन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मनिहारी (कटिहार): मनिहारी नगर क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन कई इलाकों में अब भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानी बनी हुई है। पानी से घिरे और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए परिवारों के बीच शुक्रवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। कटिहार सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव की मौजूदगी में मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के निजी कोष से वार्ड संख्या 14 के पूरब टोला और मस्जिद टोला में चिन्हित सैकड़ों प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन बांटा गया।

राहत सामग्री में मुढ़ी, चूड़ा, गुड़, दाल, तेल, दालमोट समेत अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। लाभुक परिवारों को एक-एक थैला भी दिया गया। राहत सामग्री मिलने के बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव और मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव की ओर से नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी निजी कोष से बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन इलाकों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां अब भी बाढ़ का पानी जमा है और लोगों को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

सुनील कुमार यादव ने कहा कि कई इलाकों में प्रशासन की सामुदायिक रसोई बंद होने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने भोजन तैयार करने की समस्या बढ़ गई है। बाढ़ के कारण अनेक परिवार अभी भी पानी से घिरे क्षेत्रों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सूखा राशन वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद का प्रयास जारी है। स्थिति सामान्य होने तक जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

राहत वितरण के दौरान वार्ड पार्षद कुमुद देवी, हारून रशीद, मन्नान, साहदेव यादव, सेतु कुमार, छोटू, साजिद आलम, सिकंदर मंडल, गजेंद्र यादव, इदरीश इस्लाम, हबीब और राजेंद्र पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की