कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 गिरफ्तार; शराब और गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने जिले में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस पर हमले के आरोपियों समेत शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 24 घंटे के अभियान में कुल 76 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बरारी में पुलिस पर हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार

बरारी थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोढ़ा में लकड़ी की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा

कोढ़ा थाना पुलिस ने बड़ागाड़ स्कूल के पास कार्रवाई करते हुए एक तीन पहिया जुगाड़ गाड़ी से 302 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक शराब को लकड़ी के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। मौके से भागने की कोशिश कर रहे अब्दुल बारीक, उम्र 28 वर्ष, निवासी हरिश्चंद्रपुर, मालदा पश्चिम बंगाल, को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

आजमनगर में 2 किलो गांजा बरामद

आजमनगर थाना पुलिस ने धमाईकोल के पास घेराबंदी कर रत्न कुमार दास, निवासी पोरेला, आजमनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

कटिहार पुलिस के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण