डिमापुर-कोहिमा रेल परियोजना की महाप्रबंधक ने परखी प्रगति, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (निर्माण) के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने नागालैंड के लिए महत्वपूर्ण 78.42 किलोमीटर लंबी डिमापुर-कोहिमा नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। 26 और 27 सितंबर को परियोजना स्थल के सघन निरीक्षण के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण पुलों, सुरंगों और निर्माणाधीन स्टेशनों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य बुनियादी ढांचा कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करने के साथ निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना था। महाप्रबंधक ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।

31.339 किलोमीटर रेल लाइन का काम पूरा

कुल 78.42 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में अब तक 31.339 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है। परियोजना के तहत प्रस्तावित 30 बड़े पुलों में से 13 का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि 150 छोटे पुलों में से 138 बनकर तैयार हैं। इसके अलावा 31 रोड अंडर ब्रिज (RUB) और 5 रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य भी जारी है।

इस नई रेल लाइन पर धनसिरी, धनसिरीपार, मॉलवॉम, फेरिमा, पिफेमा, मेंगुज़ुमा, ज़ुब्ज़ा और कोहिमा स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना के पूरा होने के बाद नागालैंड के दूरदराज क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

महाप्रबंधक आशीष बंसल ने 28 सितंबर को डिमापुर-गुवाहाटी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने लामडिंग-फरकाटिंग दोहरी लाइन परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। पूर्वोत्तर के दूरदराज क्षेत्रों को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में डिमापुर-कोहिमा रेल परियोजना को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेला की तैयारी तेज, सूर्य सरोवर तट पर होगी गंगा आरती

गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की सजावट

एंटी क्राइम अभियान के तहत घोरीचक में वाहनों की जांच, नियम पालन की दी हिदायत

बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक स्थित एनएच पर बुधवार को पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश

मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मेहरमा में NH-133 किया जाम, वार्ता के बाद सौंपा ज्ञापन

मेहरमा में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग स्थित मेहरमा चौक मोड़ के पास एनएच-133 को जाम कर दिया।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया