मारवाड़ी कॉलेज में वित्त कमेटी कार्यालय को लेकर छात्रनेताओं का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के मारवाड़ी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में कथित तौर पर चल रहे श्री मारवाड़ी पाठशाला समिति (वित्त कमेटी) के कार्यालय को खाली कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। SSAI के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव और छात्र राजद के पूर्व प्रवक्ता आशुतोष यादव के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र सौंपकर 9 अक्टूबर 2026 को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी है।

छात्र नेताओं का कहना है कि कार्यालय को खाली कराने को लेकर पूर्व में प्राचार्य को आवेदन दिया गया था। आवेदन दिए एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। वहीं, प्राचार्य की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कार्यालय खाली नहीं कराया गया है। इसी को लेकर छात्र नेताओं में नाराजगी है और उन्होंने अब धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

भागलपुर, बिहार, मारवाड़ी कॉलेज, मारवाड़ी महाविद्यालय, छात्र राजद, SSAI, श्री मारवाड़ी पाठशाला समिति, वित्त कमेटी, छात्र आंदोलन, धरना प्रदर्शन, भागलपुर न्यूज, बिहार न्यूज

पत्र सौंपने के दौरान आइसा के विश्वविद्यालय संयोजक प्रवीण कुशवाहा, छात्र राजद के विश्वविद्यालय महासचिव गोविंद यादव, गुंजन यादव, ऋषभ कुमार, जितेंद्र कुमार, ललन कुमार, राजीव कुमार, अभय कुमार, सोनू समेत छात्र राजद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्र नेताओं ने कहा कि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जा सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़