पाकुड़ में भाजपा ने मनाया सेवा-संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव, निकली सेवा ज्योति यात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी जिला पाकुड़ की ओर से बुधवार को रथ मेला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और त्याग के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा ज्योति संकल्प सभा एवं यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र विकास का संकल्प लिया था। इसके बाद 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में काम किया। वक्ताओं ने उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीयता का पर्याय बन चुके हैं और उनकी नीतियों से देश की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने चुनौती का सामना करने के साथ अन्य देशों की भी मदद की। उन्होंने स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभा के बाद ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी श्रीनिवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित साहा, विवेकानंद तिवारी, संयोजक दिलीप सिंह, हिसाबी राय, बृजमोहन चौबे, साधन ठाकुर, रूपेश भगत, रामचंद्र साहा, पिंकी मंडल, जयसेन बेसरा, साहेब हांसदा, अनिकेत गोस्वामी और धर्मेंद्र त्रिवेदी समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा सोहन मंडल, सुशांत घोष, कर्ण मंडल, आशीष हेम्ब्रम, त्रिलोचन दास, बापन सरकार, राहुल मिश्रा, मोजेश टुडू, अजय भंडारी, रुबिलाल हांसदा, सुकुमार मंडल, बानेश्वर सोरेन, पंकज साह, मनीष चौबे, सुशील साहा, कुणाल गोस्वामी, जीतू सिंह और दुलाल सिंह सहित महिला मोर्चा की प्राची चौधरी, पूनम कुमारी, रश्मि भगत, निधि गुप्ता, मधु देवी और पार्वती देवी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने