व्यय प्रेक्षक ने एसएसटी व एफएसटी दल के साथ की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव 2024 में निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक संजय नारगस (आईआरएस) की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना भवन सभागार में बैठक हुई। व्यय प्रेक्षक ने एफएसटी तथा एसएसटी टीम के सदस्यों से उनकी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

व्यय प्रेक्षक ने कहा कि सभी एफएसटी व एसएसटी ईमानदारी से काम करें। उनकी जहां ड्यूटी लगी है वहां पर आने-जाने वाले सभी वाहनों पर निगरानी रखें। प्रेक्षक ने कहा कि अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। क्योंकि निर्वाचन के समय संदिग्ध गतिविधि की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सभी तरह के वाहनों को चेक करने का निर्देश दिया चाहे वह किसी वीआईपी का वाहन हो या फिर सरकारी एंबुलेंस। हमारा उद्देश्य चुनाव में होने वाले अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि हर एफएसटी और एसएसटी टीम के साथ वीडियोग्राफर होना चाहिए। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के खर्च जो किसी उम्मीदवार से संबंधित है उसे चेक करना आवश्यक है। सभी लोग ईमानदारी से काम करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने भी एसएसटी एवं एफएसटी टीम को निर्देश देते हुए कहा कि यह एक टीम है, सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग करें। अपने विवेक का प्रयोग करते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा ऐसे किसी भी सार्वजनिक जगहों पर जहां भी इस तरह की वारदात हो सकती है वहां पर चेकिंग जरूर करें।

इसके अलावा व्यय प्रेक्षक व जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा एमसीएमसी, मीडिया कोषांग का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एमसीएमसी कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा किए जा रहे पेड न्यूज के अनुश्रवण का रोस्टरवार पंजी की जांच की तथा कई दिशा निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों