विधि लिपिक संघ ने मृतक लिपिक के आश्रित को दिया 50 हजार का चेक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : अनुमंडल न्यायालय परिसर में बुधवार को विधि लिपिक संघ पाकुड़ के तत्वधान में एक कार्यक्रम किया गया ,जिसमें मुख्य रूप से जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मोहम्मद मोइनुद्दीन, सचिव दीपक कुमार ओझा , वरीय अधिवक्ता रंजन बोस, अरुण त्रिवेदी, निरंजन घोष, रुहुल अमीन , जगदीश यादव , अम्बोज कुमार वर्मा , असराफुल हक, निपेंद्र उपाध्याय, निरंजन मिश्रा थे। अतिथियों का स्वागत संघ के द्वारा बारी – बारी से बुके देकर किया गया। विधि लिपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव ने मंच संचालन किया।

उन्होंने कहा कि विधि लिपिक संघ में कार्यरत मोहम्मद इसराइल मियां एवं मोहम्मद मोतिउर रहमान का निधन हो गया है। उसके उपरांत झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण कोष निधि से बीते दिनांक 19 / 10 / 24 को झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष सह अधिवक्ता लिपिक कल्याण कोष के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णा के हाथों देवघर में प्राप्त हुआ था। कार्यक्रम में दोनों विधि लिपिक के निधन उपरांत प्राप्त निधि 50,000 /- करके उनके परिजन क्रमश – मो. इसराइल मियां के पत्नी- जैतून बीबी को जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मो . मोइनुद्दीन एवं मो. मोतिउर रहमान के पत्नी मोमोताज बीबी को जिला विधिज्ञ संघ के सचिव – दीपक कुमार ओझा के करकमलों से वितरण किया गया, एवं वरीय अधिवक्ता रूहुल अमीन द्वारा अधिवक्ता लिपिक सुजीत विधार्थी को मुंशी कोट पहना कर अधिवक्ता लिपिक गणवेश का विमोचन किया ,उक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता पिंटू दास, अजय यादव, राजीव यादव ,सुमन कुमार सुमन, शिव शंकर केवट ,सिद्धार्थ शंकर, संजीत मुखर्जी, प्रशांत कुमार पोद्दार ,संजय भगत, मो. साबिरुद्दीन , अधिवक्ता लिपिक – विश्वनाथ मंडल, कैलाश केवट, श्रवण गुप्ता, शुशील केवट, कैलाश साहा,जीतू सरदार , मानवेल हेंब्रम,सहित अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को