धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को नहीं बल्कि महागठबंधन को मजबूत करने के लिए दें वोट :दीपिका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के नामांकन के उपरांत ऊर्जानगर राजेंद्र स्टेडियम में सभा आयोजित किया गया। इस दौरान जनसभा में मुख्य रूप से कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह, पूर्व विधायक रामविलाश पासवान, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष मोहन अलकाम, अवधेश प्रजापति, पूर्व जिप अध्यक्ष कल्पना देवी आदि उपस्थित थे। कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पाण्डेय सिंह ने सभा मे उपस्थित जनसैलाब को संबोधित कर कहा कि इस बार के चुनाव में झारखंड से नफरत को हराने और भाईचारे को मजबूत करने का काम होगा। इस बार की लड़ाई संविधान को बचाने और देश में फैली नफरत को हराना है। कहा कि झारखंड में कुछ बाहरी लोग आकर नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे है,लेकिन उन्हें करारा जवाब जनता देगी। महागठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी कार्य को लेकर हम जनता के बीच ले जाएंगे।राज्य की एकता, अखंडता, संस्कृति और परंपरा को बचाने एवं संविधान को सुरक्षित रखने के लिए महागठबंधन सरकार प्रतिबद्ध है। जन सभा में महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। झारखंड में गठबंधन सरकार ने बिजली माफी,मैया सम्मान योजना,कृषि लोन माफी,अबुआ आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि ऋण माफी कैबिनेट से पास किया। विधानसभा क्षेत्र में नई सड़क, चेक डेम , भोरा बराज,नये डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो गया है। अब विधानसभा क्षेत्र में धर्म की राजनीति नहीं बल्कि शिक्षा की राजनीति चलेगी। सभा के दौरान कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने महागामा विधानसभा क्षेत्र की जनता से चुनाव में बढ़ चढ़कर जन समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नामांकन के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने देवघर स्थित बाबा बैधनाथ मंदिर,बारकोप योगनी माता मंदिर, महागामा के प्राचीन दुर्गा मंदिर, रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर, ब्लाक चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के समक्ष चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और