वाहन जांच के दौरान उड़नदस्ता टीम ने वसूला 63 हजार रुपया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव को लेकर पाकुड़िया उड़नदस्ता टीम ने थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर वाहनों की सघन जांच किया। इस दौरान उड़न दस्ता टीम में पाकुड़िया आरईओ के कनिय अभियंता सह उड़न दस्ता दंडाधिकारी ओमप्रकाश कुमार, एसआई मजिस्टर साह एवं पुलिस जवान शामिल थे। थाना क्षेत्र के बेनाकुडा चेकपोस्ट में वाहन जांच के दौरान 63 हजार सात सौ रुपए मोटरसाइकिल में सवार महेशपुर थाना क्षेत्र के राजापुर, फुलकी पाड़ा गांव निवासी मधु कुमार पाल के पास बुधवार को बरामद किया। साथ ही उड़न दस्ता दंडाधिकारी के द्वारा पैसे को जब्त कर थाना प्रभारी को सुपुर्द किया ताकि पैसे को जिला कोषागार में जमा किया जा सके। जानकारी के अनुसार विशेष गठित टीम द्वारा जांच की जाएगी की यह पैसा कहां से आया और किस कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। टीम के उड़नदस्ता पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु इसमें सभी जगहों में जाकर सघन जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के नीचे छिपाई 302 लीटर विदेशी शराब जब्त, बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

कटिहार: जिले के कोढ़ा थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ागाड़ स्कूल के

कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 गिरफ्तार; शराब और गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद

कटिहार: अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने जिले में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन

बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।