आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए शव को लेकर किया सड़क जाम, थाना प्रभारी के आश्वासन पर हटा जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: हत्या आरोपित के गिरफ्तारी को लेकर सोमवार की शाम को हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर के समीप शव के साथ मृतक आजु शेख के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की सूचना मिलने ही नगर थाना पुलिस मौक़े पर पहुंचकर परिजनों को समझा- बूझकर क़रीब 30 मिनट के बाद सड़क जाम को समाप्त कराया । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुबराजपुर पाली निवासी मृतक आजु शेख के भतीजा आजमाइल शेख ने बताया कि एक राजनीतिक दल की बैठक में उपस्थित नहीं होने पर मेरे चाचा को पाली के चाय दुकान के समीप राहुल शेख ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना के बाद ईलाज के लिए चाचा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए चाचा को बाहर रेफर कर दिया गया। ईलाज के दौरान दुमका में रविवार को चाचा की मौत हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने शव को लेकर सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपित राहुल शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर पुलिस के समझाने बुझाने के बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए। पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद ने कहा कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई घटना में आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने सड़क जाम किया था। सड़क जाम को हटा लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को