डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक और दादा-दादी शामिल हुए। इस दौरान स्कूल का पूरा सभागार खचाखच भरा रहा और समारोह का माहौल उत्सवमय बना रहा।

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बुजुर्गों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी बिखेर दी। समारोह के दौरान बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह और अपनत्व का खूबसूरत माहौल देखने को मिला।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न

बैंक हड़ताल से प्रभावित हुआ कामकाज, शनिवार-रविवार बंद रहेंगी शाखाएं शुक्रवार को बैंक पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा, विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल

कटिहार। देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर शुक्रवार को कटिहार में भी देखने को मिला। कटिहार क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा।