महेशपुर : न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह महिला पुलिस के साथ लाल वारंटी शीला एलिजाबेथ हेम्ब्रम को उसके घर दुमकाडंगा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी को गुरुवार को स्वास्थ्य परीक्षण करा कर जेल भेज दिया गया। वारंटी के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर वर्ष 2020 में धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रही थी। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें
बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की




