जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा : जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि शोक सभा आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वरीय नेता डॉ तारानंद सादा ने उनके निधन पर दुःख प्रकट करते हुये कहा कि भारत ने दूरदर्शी नेता ख़ो दिया है। जिन्होंने भारत को सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार,आम नागरिकों के पहचान और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आधार कार्ड, 2008में किसानों का एक मुश्त 60 हज़ार करोड़ ऋण माफ़ी, अमेरिका के साथ निकुलियर समझौता और मनरेगा के तहद कम कम सौ दिन की रोज़गार गारंटी योजनाओं का लाभ दिया। साथ हीं वर्ष 1990 में देश की आर्थिक से जूझ रहे अर्थ व्यवस्था को सुधारते हुए टी डी पी को उच्चतम सत्तर तक पहुंचाया और महंगाई पर लगाम लगाया। मनमोहन साहब ईमानदारी, सादगी, समर्पण, सेवा और सरलता के मिशाल थे। मनमोहन सिंह के निधन देश की राजनीति और आर्थिक इतिहास में एक युग का अंत हो गया है जो लम्बे समय तक महसूस की जायेगी। यह दुखद बात है मनमोहन जी के दाह संस्कार में भी भाजपा सरकार ने राजनीति करने से भी पीछे नहीं रहा।उनकी दिगंवत आत्मा को परम पिता परमेश्वर शांति प्रदान करें। ऐसे महान हस्ती को शत शत नमन करता हूं ।जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि मनमोहन बाबू कांग्रेस के हीं नहीं सभी दलों के राजनेताओं के दिल में बसते थे। वित्त मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफऱ में उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में प्रगति कराया और विश्व में भारत को लोहा मनवाया। भारत के महान सपूत थे जो अपने लिए नहीं भारत के लोगों लिए थे। प्रधानमंत्री रहते हुए उनको मात्र मारुति 800 की छोटी थी और अपनी परिजनों को सरकारी गाड़ी में कभी नहीं बैठाया। ऐसे साधारण व्यक्ति हमलोगों के प्रेरणा श्रोत हैं।श्रद्धांजलि सभा में -प्रदेश प्रतिनिधि मो नईमउद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष और मिडिया प्रभारी -कुमार हीरा प्रभाकर,मनोज कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल,बद्री प्रसाद यादव,इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, उत्तर बिहार मूसहर समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल सादा,पंकज कुमार सिंह, बीरेंद्र पासवान, राम कुमार पासवान,भरत झा,जवाहर झा, दीवाकांत गिरी, सेवा डाल ब्रज किशोर झा बम्बू, अनिल कुमार मिस्त्री युवा कांग्रेस महासचिव मृणाल कामेश,बैधनाथ झा,महिला कांग्रेस के रेखा झा, प्रतिभा चौधरी, प्रतिभा सिंह डोली, नीलू देवी,आलोक राज,देवेंद्र चौधरी, रवि शंकर राम,अनिल राम,दिलीप शर्मा,मो. इदरीस, प्रमोद कुमार यादव,नवीन चन्द्र खां,श्याम यादव, मंगल झा,दिनेश ठाकुर,मो.समाल्लाह, शत्रुघ्न ठाकुर आदि भाग लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऊर्जा नगर में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक, रथ यात्रा की तैयारियां हुईं तेज

महागामा: ऊर्जा नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन

बीएनएस के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, मेहरमा पुलिस ने भेजा जेल

गोड्डा: मेहरमा थाना पुलिस ने बीएनएस के तहत दर्ज एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज

गोड्डा: मछिया सिमरडा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर झालसा के

कटिहार में वृद्ध की पीट-पीटकर और हंसुआ से हत्या, पत्नी गंभीर घायल; पहले से दर्ज केस में कार्रवाई नहीं होने का आरोप

कटिहार: जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोवराही दियरा स्थित घाट टोला में रविवार देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। घर में