साहिबगंज में दिनदहाड़े ग़ोली मार कर युवक की हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडाबाड़ी हटिया परिसर स्थित शौचालय के समीप झोंपड़ पट्टी के सामने सड़क पर बदमाशों ने एक युवक की ग़ोली मार कर दिन दहाड़े हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार फूल डेकोरेशन करने वाले दिलीप तांती के पुत्र नवल कुमार तांती उर्फ बड़कु को बदमाशों ने सामने से बायीं तरफ सीने में ग़ोली मार दी। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों की चीख-पुकार मच गई। मृतक के बड़े भाई गौतम कुमार ने बताया बीते 1 घंटे पूर्व उसके भाई के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था। भाई ने चाचा बोलकर थोड़ी देर में आने की बात कह घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद उन्हें घटना की सूचना मिली। इधर सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज दूबे व नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। घटना स्थल पर खून के धब्बे व चप्पल पड़ा था। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इधर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर