फिर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में एक बार फिर से दिनदहाड़े हत्या की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी है। इस बार अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात देर रात यादव नगर चौक के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया। मृतक की पहचान रामकिशोर चौधरी बताया जा रहा है.

घर लौटते वक्त अपराधियों ने मारी गोली

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, रामकिशोर चौधरी देर रात यादव बाहर से पान खाकर अपने घर लौट रहे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. घटना के बाद व्यासाई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा लग रहा है. हालाकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के नीचे छिपाई 302 लीटर विदेशी शराब जब्त, बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

कटिहार: जिले के कोढ़ा थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ागाड़ स्कूल के

कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 गिरफ्तार; शराब और गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद

कटिहार: अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने जिले में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन

बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।