प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अध्यक्षता में सभी डीलरों के साथ बैठक

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अध्यक्षता में सभी डीलरों के साथ बैठक
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में गुरुवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आजम की अध्यक्षता में सभी डीलरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को ई-केवाईसी का कार्य 21 से 27 मार्च तक कैंप के माध्यम से पूरा करने की जानकारी दिया। साथ ही सभी डीलरों को अपना कार्य में कोताही नहीं बरतते हुए ससमय शत: प्रतिशत कार्य करने का निर्देश दिया। सभी डीलरों को एनएफएसए, ग्रीन, चना दाल, नमक, चीनी एवं धोती, लूंगी, साड़ी का वितरण 95 प्रतिशत से कम नहीं करने का भी निर्देश दिया। साथ ही किसी कार्डधारी का मृत्यु हो जाना, शादी हो जाना, स्थाई रूप से पलायन कर जाने के नाम को विहित प्रपत्र में सूची में मुखिया, वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों से सत्यापित करवाकर जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष असादुल अंसारी, मिलन शेख, शुभेंदु बनर्जी, शैलेश चौरसिया, शंकर भगत, विभा देवी मौजूद थे।

बिना कागजात के बोल्डर लोड एक डंपर को जब्त

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की रात्रि गश्ती टीम ने बोल्डर लोड एक डंपर को जब्त कर थाना लाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात्रि को पीसीआर वैन में गश्ती टीम में मौजूद एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा फतेहपुर के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी क्रम में बोल्डर लोड डंपर संख्या जेएच 04 एस 8391 गोपीकांदर होते हुए सिंगारसी की ओर जा रहा था। फतेहपुर के समीप गश्ती टीम को देखकर वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वहीं गश्ती टीम के द्वारा वाहन जांच किया गया। जिसके बाद वाहन को थाना लाकर अंचलाधिकारी को सूचित किया गया। इधर सीओ औसाफ अहमद खां के लिखित आवेदन पर आगे की करवाई की जा रही है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित