मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कैंसर पीड़िता के लिए की गयी पहल

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कैंसर पीड़िता के लिए की गयी पहल
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में चल रहे विधिक जागरूकता अभियान के तहत महेशपुर प्रखंड के चांदपुर गांव में एक गरीब योग्य महिला मालोती सोरेन पति स्व साहू हांसदा कैंसर के गंम्भीर बीमारी से पीड़ित है जिसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया को मिली। जानकारी प्राप्त होते ही इस गंभीर मामलों को देखते हुए संबंधित क्षेत्र के पीएलवी चन्दन रविदास को पीड़िता को लाभ दिलाने से संबंधित जरूरत कागजात है कि नहीं जांच और सारे प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए गए।

इस दौरान पीड़िता के कागजात में कमी थी जिसे दूर करने के लिए चन्दन रविदास ने सारे जरूरत कागजात बनवाने के लिए पीड़िता से मिलकर महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर अपने प्रयास से सभी जरूरत डॉक्यूमेंट जाति, निवासी,आय प्रमाण पत्र कार्यालय से निर्गत करा कर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आज आवेदन भरवाया गया आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित कार्यालय में जमा कराई गई। सचिव अजय कुमार गुड़िया ने बताया कि ऐसे अत्यंत जरूरमंद लाचार योग्य व्यक्ति के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के टीम हमेशा पहले भी आगे आती रही है और योग्य व्यक्तियों को लाभ दिलाने का काम किया है और हमेशा तत्पर है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार