लिट्टीपाड़ा : सिमलोंग ओपी क्षेत्र के हाथीबथान गांव में शनिवार अहले सुबह एक घर में आग लगने से घर जलकर राख में तब्दील हो गया। हालांकि आग कैसी लगी इस बात जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।मिली जानकारी के अनुसार हाथीबथान गांव निवासी शिवा मरांडी उर्फ कालू मरांडी रात में खाना पीना खाकर सो गया था अचानक 3 बजे भोर को घर पर आग लग गया। आग की लपेटे देख अगल बगल के ग्रामीण बाल्टी, डेगची से आग को बुझाने के लिए पानी दिया, परन्तु आग की लपेटे इतना तेज था कि आग पर काबू नहीं पाया। फिर दमकल विभाग को सूचित किया।सूचना पाकर दमकल की टीम हाथीबथान गांव पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया तब तक घर पर रखा हजारों रुपए का समान जलकर राख में तब्दील हो गया। गृह स्वामी शिवा मरांडी उर्फ कालू मरांडी ने बताया घर पर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




