टोटो चालक ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, थाना में की गई शिकायत

टोटो चालक ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, थाना में की गई शिकायत
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मंडरो: करमटोला मुख्य सड़क किनारे शाहाबाद मिर्ज़ाचौकी निवासी मो अंजुम अंसारी को टोटो चालक ने मारपीट कर घायल कर दिया। वही मामले की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गई। वही घायल मो अंजुम अंसारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा गया। वही घायल व्यक्ति मो अंजुम अंसारी ने बताया की मैं करमटोला करीम खान के क्रेशर प्लांट में काम करता हूं। काम समाप्त कर ट्रेन पकड़ने के लिए करमटोला स्टेशन जा रहा था।

तभी करमटोला मुख्य सड़क पर टोटो में बैठा। टोटो चालक ने 50 रुपए की मांग की, मैने कहा भाड़ा 10 रुपए होता है। हम 10 ही देंगे। इतने में टोटो चालक मुझे मारने लगा। इसी बीच पत्थर चलाकर मुझे मारने लगा। जिससे मेरे सिर व गाल में चोट आई। मै किसी तरह जान बचाकर एक घर में जा छिपा। वही मुझे धमकी दिया गया कि किसी को शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। वही मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई। उक्त मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की व मुफ्फसिल थाना प्रभारी मदन कुमार को दी गई।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और