झारखंड सरकार जल्द देगी 18 लाख महिलाओं को सौगात, कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा फैसला?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड सरकार 25 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में मंईयां योजना के बचे हुए 18 लाख लाभुकों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी. सरकार विपक्ष के आरोपों का जवाब सीधे पैसे से देना चाहती है और लाभार्थी महिलाओं को जल्द ही भुगतान करने की तैयारी में है.

विपक्ष का हमला, सरकार का पलटवार

मंईयां योजना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं को सिर्फ चुनावी एजेंडे के तहत इस्तेमाल किया. धनबाद समेत कई जिलों में महिलाओं के बीच झड़पें भी हुई हैं. विधायक सतेन्द्र तिवारी ने भी सवाल उठाया कि महिलाओं को दफ्तरों के चक्कर काटने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है.

वहीं, मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब दिया कि योजना में आई त्रुटियों को दूर किया जा रहा है और जल्द ही सभी लाभार्थियों को भुगतान कर दिया जाएगा. फिलहाल, राज्य की 18 लाख महिलाएं अब भी 7500 रुपये की राशि के इंतजार में हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी