अपराधी सुनील यादव उर्फ ननुआ रामपुर टोपरा दियारा से गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। पुलिस् कप्तान अमित कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के बाद गठित टीम ने दियारा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले अपराधी सुनील कुमार यादव उर्फ नुनवा को रामपुर टोपरा दियारा से हथियार के साथ धर दबोचा। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने गंगा थाना परिसर में प्रेस वार्ता करके बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोपरा से सहयोगियों के साथ हरवे हथियार के साथ जघन्य अपराध की योजना बना रहे महादेवगंज निवासी अपराधी सुनील कुमार यादव उर्फ ननुआ को सहयोगी मांझी कोला निवासी तालु सोरेन के साथ अवैध देशी पिस्तौल एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है।

ननुआ के पकड़े जाने से मुफ्फसिल व गंगा नदी थाना के कई कांडों का उद्भेदन हुआ। ननुआ पर रंगदारी, हत्या व अवैध वसूली से संबंधित 10 कांड पूर्व से दर्ज है। गंगा नदी में आर्म्स एक्ट कांड संख्या 10/25 दर्ज करके अनुसंधान किया जा रहा है। वही सुनील कुमार यादव उर्फ ननुआ और तालु सोरेन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वही अपराधियों के पास से लोहे का बना दो देशी कट्टा, 3-15 बोर का सात जिंदा कारतूस, ब्लू रंग का बिनडोलिया बरामद किया गया। वही उन्होंने बताया कि ननुआ का कार्य दियारा में घोड़ा दौड़ाना ओर फायरिंग करके दहशत फैलाने का कार्य करता था। कुछ दिनों पूर्व अपराधी ननुआ ने महादेवगंज में दहशत फैलाते हुए एक विवाह समारोह रुकवा दिया था। जिससे उक्त क्षेत्र के लोग काफी नाराज ओर दहशत में थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मुफस्सिल थाना कांड संख्या 97/10, 125/10, 167/10, 11/22, 28/22, 49/23, 88/23, 35/24, 26/25, जीरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 365/21 दर्ज है। छापेमारी दल में मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार, गंगा थाना प्रभारी, पु अ नि ब्रजेश कुमार, पु अ नि ददन कुमार शाह, हवालदार चूड़का हेंब्रम व सदानंद राम, आरक्षी सुदर्शन महतो, जितेंद्र कुमार यादव, सरजू मुर्मू, ख्रीस्त ओमेगा पूर्ति, सुरजीत यादव थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित