अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी (एसीएस) ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का किया दौरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर. : बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का दौरा किया। उनके साथ डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर एवं श्री अभिषेक रंजन, निदेशक (मत्स्य निदेशालय), बिहार सरकार भी साथ थे.विश्वविद्यालय आगमन पर छात्रों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने डॉ. विजयलक्ष्मी को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कृषि संकायाध्यक्ष डॉ ए के साह ने डीएम भागलपुर एवं मत्स्य निदेशक का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए ‘सफरनामा’ के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों की प्रस्तुति दी। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा राज्य की कृषि उन्नति हेतु किए जा रहे नवाचारों एवं प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

अपने संबोधन में डॉ. विजयलक्ष्मी ने कृषि विभाग में सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनकी पहल पर अनेक योजनाएं प्रारंभ की गईं और बिहार ने कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की। उन्होंने कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र में भी संभावनाओं के दोहन पर बल दिया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार जिले में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र

शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने हेतु स्मार पत्र सौंपा

कटिहार : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट,कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना