उड़ान फाउंडेशन की पहल – नशा मुक्ति के लिए युवाओं को नई राह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया । जिले में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके गंभीर सामाजिक प्रभावों को देखते हुए, उड़ान फाउंडेशन ने नशा मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करते हुए जागरूकता और पुनर्वास की दिशा में अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है। ज़ीरोमाइल स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर संस्था द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए निःशुल्क परामर्श, उपचार और पुनर्वास सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

संस्था के संस्थापक साकेत सौरभ एवं सौरभ राज ने बताया कि केंद्र में स्मैक, ब्राउन शुगर, डेंड्राइट, व्हाइटनर, गांजा, चरस, अफीम, शराब, कफ सिरप, इंजेक्शन जैसी घातक लतों से ग्रसित युवाओं का मानवता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर उपचार किया जाता है। साथ ही, उन्हें मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और सामाजिक बहिष्कार जैसी चुनौतियों से उबरने के लिए व्यक्तिगत व समूह परामर्श भी दिया जाता है।

उड़ान फाउंडेशन का मानना है कि “हर नशे में डूबा युवा, यदि सही मार्गदर्शन और सहयोग पाए, तो वह समाज का सम्मानित और जिम्मेदार नागरिक बन सकता है।” इसी सोच के साथ संस्था ने जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं, सामुदायिक संवाद एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की नियमित श्रृंखला शुरू की है।

संस्था की टीम यह भी प्रयास कर रही है कि स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग से एक जनजागरण अभियान चलाया जाए, जिससे अररिया को एक नशामुक्त मॉडल जिला के रूप में स्थापित किया जा सके।

उड़ान फाउंडेशन ने अभिभावकों, शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे आगे आएं और इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। क्योंकि जब युवा सुधरेंगे, तभी समाज भी बदलेगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के नीचे छिपाई 302 लीटर विदेशी शराब जब्त, बंगाल का तस्कर गिरफ्तार

कटिहार: जिले के कोढ़ा थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ागाड़ स्कूल के

कटिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 गिरफ्तार; शराब और गांजा समेत मादक पदार्थ बरामद

कटिहार: अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ कटिहार पुलिस ने जिले में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

कटिहार: आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन

बरारी सीढ़ी घाट पर गंगा समग्र की भव्य गंगा महाआरती, स्वच्छता और संरक्षण का लिया संकल्प

भागलपुर: गंगा समग्र भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।