पाम संडे के पूर्व यूनाइटेड क्रिश्चयन फोरम की के लोगों ने निकली गई शांति शोभा यात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : प्रतिनिधि यूनाइटेड क्रिश्चयन फोरम की ओर से ईस्टर के उपलक्ष्य में खिस्ट राजा की शांति शोभा यात्रा जिदातों मिशन से निकाली गयी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ईसाईय समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा जिदातो मिशन से निकल कर धनूषपूजा मेथोडिस्ट चर्च तक पहुंचा। जहां आयोजित कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गयी।

जिदातो मिशन में कार्यक्रम को लेकर सुबह 11 बजे से ही लोगों का जमावाड़ा होने लगा था। शभा को लेकर सभी लोग खजूर की डाली लेकर पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर ईसाई समुदाय की महिलाओं ने धर्म गुरूओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में पहुंचे सिविल एसडीओ साइमन मरांडी को पास्टर ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया। मोम्बाती जलाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सिविल एसडीओ ने बताया कि रैली के दौरान लोग एक साइड से होकर जाएंगे। साथ ही चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि शोभा यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो।

धनूषपूजा चर्च स्थल तक रैली पहुंच गया लेकिन लम्बी लाइन गांधी चौक तक रही। पाकुड़ में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ। यात्रा के दौरान देश, राज्य एवं जिलावासियों के लिए प्रार्थना किया। कहा कि रैली के माध्यम से प्राकृतिक आपदा के संकट से बचने के लिए जैसे वर्षाका ना होना, महामारी के रोकथाम हेतु विशेष प्रार्थना और अन्य सेवा करने हेतु सभी समुदायों को जागरूक करने की बात कही। शोभायात्रा के दौरान झांकी में बच्चियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर अध्यक्ष फादर थोमस हांसदा, सचिव स्टीफन सोरेन, कोषाध्यक्ष ईमानवेल चित्रकार, श्रमिला सोरेन, फादर केथा, ईमानवेल, रौशन के अलावे अन्य मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक