आंबेडकरवादियों द्वारा साहिबगंज में शोभा यात्रा सह माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर, सोमवार को साहिबगंज शहर में आंबेडकरवादियों ने एक भव्य शोभा यात्रा सह माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया।

बाबा साहब की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया था और उस पर सुंदर फूल मालाएं अर्पित की गईं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में सुबह से ही शहर में शोभा यात्रा निकाली गई और विभिन्न स्थानों पर स्थापित आंबेडकर की मूर्तियों पर शहर के लोगों ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया। लोगों को भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के समक्ष नतमस्तक होते हुए देखा गया।

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे काटरगंज, पूर्वी फाटक, कॉलेज रोड, ग्रीन होटल, स्टेशन चौक, पटेल चौक, एल.सी रोड, चौक बाजार रोड और गांधी चौक से गुजरी। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “जय भीम जय संविधान” के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

आंबेडकर जयंती के इस आयोजन में महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। वे आंबेडकर की तस्वीरों और नीले झंडों को हाथों में लिए “जय भीम जय संविधान” के नारे लगाते हुए दिखाई दिए।

वहीं, साहिबगंज महाविद्यालय कल्याण एवं आंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने भी शोभा यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया और कॉलेज रोड, ग्रीन होटल, स्टेशन चौक, पटेल चौक, चौक बाजार रोड और गांधी चौक होते हुए शहर का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र नीले झंडे लहराते हुए “जय भीम जय संविधान” के नारे लगाते रहे।

फोटो n 7

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों