अफवाहों के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने हिरणपुर प्रखंड का किया दौरा, शांति बनाए रखने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिला मुख्यालय में पिछली रात फैली गलत अफवाहों के बाद, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने हिरणपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान, दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन अफवाहों को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और कहीं भी शांति भंग होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उपायुक्त ने अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी और प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और पिछली रात उड़ी अफवाहों को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलावासियों से अपील की कि किसी भी भ्रामक खबर को आगे न बढ़ाएं और पहले प्रशासन के किसी अधिकारी से उसकी सत्यता की जांच कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्रत्‍याशी घोषित कर फंस गए नेताजी,उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को गैर दलीय घोषित किया है। लेकिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी (जेएलकेएम) मोर्चा की रामगढ़ इकाई ने इस

धनबाद महापौर के लिए सात और अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद। नगर निकाय चुनाव में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर के पद के लिए शुक्रवार को सात नामांकन पत्रों की बिक्री हई। वहीं चिरकुंडा

झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 में उमड़ी आगंतुकों की भीड़, आधुनिक तकनीक और मशीनरी रही आकर्षण का केंद्र

रांची। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 के

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी मेयर पद की उम्मीदवार घोषित

पलामू। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के पुत्री नम्रता त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी की ओर से मेदिनीनगर नगर निगर में मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित की