अफवाहों के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने हिरणपुर प्रखंड का किया दौरा, शांति बनाए रखने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिला मुख्यालय में पिछली रात फैली गलत अफवाहों के बाद, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने हिरणपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान, दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन अफवाहों को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और कहीं भी शांति भंग होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने जिलेवासियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उपायुक्त ने अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी और प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और पिछली रात उड़ी अफवाहों को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलावासियों से अपील की कि किसी भी भ्रामक खबर को आगे न बढ़ाएं और पहले प्रशासन के किसी अधिकारी से उसकी सत्यता की जांच कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित