भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 24 अप्रैल को पाकुड़ दौरे पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में आज भाजपा जिला कार्यालय पाकुड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के सांगठनिक मामलों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले भर में 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अप्रैल को जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

“डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” के तहत, भाजपा कार्यकर्ता जिले के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करेंगे। वे लोगों को संविधान से संबंधित पर्चे वितरित करेंगे और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी करेंगे। इन कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई हैं। सभी मंडलों में बैठकें आयोजित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम की जिला टोली के संयोजक अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, सहसंयोजक शर्मिला रजक और अजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत रविदास हैं।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, किरण मंडल, सपन कुमार दुबे सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक