भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 24 अप्रैल को पाकुड़ दौरे पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में आज भाजपा जिला कार्यालय पाकुड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के सांगठनिक मामलों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले भर में 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अप्रैल को जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

“डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” के तहत, भाजपा कार्यकर्ता जिले के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करेंगे। वे लोगों को संविधान से संबंधित पर्चे वितरित करेंगे और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी करेंगे। इन कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई हैं। सभी मंडलों में बैठकें आयोजित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम की जिला टोली के संयोजक अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, सहसंयोजक शर्मिला रजक और अजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत रविदास हैं।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल, किरण मंडल, सपन कुमार दुबे सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता को लेकर यूथ कांग्रेस की बैठक, 4.05 लाख रुपये के होंगे पुरस्कार

गोड्डा। गोड्डा लोकसभा यूथ कांग्रेस की ओर से आयोजित होने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता 2026 को लेकर शनिवार को सरकंडा स्थित तुष्ताया रेसीडेंसी

सर्वजन पेंशन योजना के तहत अगस्त तक की राशि का भुगतान

गोड्डा: सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत गोड्डा जिले के पात्र पेंशनधारियों को अगस्त 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिला

महागामा में एसपी ने किया साइबर सेल का उद्घाटन, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 21 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल

महागामा: साइबर अपराधियों की बढ़ती सक्रियता आम लोगों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों

विश्वासखानी के बिसरी पूजा स्थल पर दूर-दराज से पहुंचते हैं श्रद्धालु

प्रतिनिधि, हनवारा: महागामा अनुमंडल क्षेत्र के विश्वासखानी गांव स्थित बिसरी पूजा स्थल एवं श्री कैलाश भगत के प्रांगण में दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं और