रांची : झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सांसद मंत्री विधायक एवं गत लोकसभा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों के पर्यवेक्षक बना कर मैदान में उतरा है . उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करें, ताकि हम नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के लिए वरीय नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं गत लोकसभा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निकाय चुनावों के लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किये हैं. कांग्रेस का मानना है नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें, ताकि पार्टी नगर निकाय चुनाव में मिल के पत्थर साबित होंगे .
नगर निकाय का नाम पर्यवेक्षक का नाम
देवघर नगर निगम प्रदीप यादव
मधुपुर नगर परिषद प्रदीप यादव
गोड्डा नगर परिषद प्रदीप यादव
महगामा नगर परिषद दीपिका पांडे सिंह
बासुकीनाथ नगर परिषद बादल पत्रलेख
चतरा नगर परिषद केएन त्रिपाठी
लातेहार नगर पंचायत केएन त्रिपाठी
चास नगर निगम श्वेता सिंह
चिरकुंडा नगर परिषद अनुपमा सिंह
धनबाद नगर निगम अजय दुबे
रांची नगर निगम यशस्विनी सहाय
कपाली नगर परिषद यशस्विनी सहाय
बुंडू नगर पंचायत कालीचरण मुंडा
खूंटी नगर पंचायत कालीचरण मुंडा
सिमडेगा नगर परिषद भूषण बारा
गुमला नगर परिषद सुखदेव भगत
लोहरदगा नगर परिषद डॉ रामेश्वर उरांव
बचरा नगर पंचायत अंबा प्रसाद
रामगढ़ नगर परिषद ममता देवी
हजारीबाग नगर निगम मुन्ना सिंह
पाकुड़ नगर परिषद निशत आलम
मिहिजाम नगर परिषद डॉ इरफान अंसारी
जामताड़ा नगर पंचायत डॉ इरफान अंसारी
फुसरो नगर परिषद कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह
मानगो-नगर निगम बन्ना गुप्ता
बिश्रामपुर नगर परिषद सुधीर कुमार चंद्रवंशी
माझिआंव नगर पंचायत सुधीर कुमार चंद्रवंशी
छतरपुर नगर पंचायत राधाकृष्ण किशोर
मेदिनीनगर नगर निगम केएन त्रिपाठी
