तेजस्वी यादव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर गरौल के पास हुई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले को टक्कर मार दी। इस हादसे में तेजस्वी यादव के तीन सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेजस्वी ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी देखभाल की। जस्वी यादव मधेपुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर वे चाय पीने के लिए रुके थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और तेजस्वी यादव के साथ चल रहे एस्कॉर्ट के पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही तेजस्वी यादव तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल ड्राइवर और पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि हादसा उनके बिल्कुल करीब, लगभग 5 फीट की दूरी पर हुआ। तेजस्वी ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद सराय थाना पुलिस ने आगे टोल टैक्स पर ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया।वैशाली के सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष कहीं से आ रहे थे। उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी में सड़क दुर्घटना हुई है. एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी यादव खुद अस्पताल आए थे। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। अगर यहां ठीक रहा तो ठीक है, नहीं तो उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा. फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें