पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव समेत कई कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने बिरसा मुंडा के समाधि स्थल से हटाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

RANCHI : धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन समेत पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने श्रद्धांजलि दी. समाधि स्थल पर उस वक्त हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव समेत आदिवासी समाज से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ताओं को रांची जिला प्रशासन द्वारा जबरन हटाया गया .गीताश्री उरांव सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहुंचने के पहले ही बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर अपने समर्थकों के साथ पहुंच गई। लेकिन प्रशासन की ओर से गीताश्री उरांव और उनके समर्थकों को मौके से हटा दिया गया। दरअसल, रांची में सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर गीताश्री उरांव आंदोलनरत हैं। वहीं भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई राजनीतिक दलों के नेता पुष्प अर्पित करने पहुंचते है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से उन्हें हटाया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से उन्हें डिटेन कर बस में बैठाने के बाद लोगों ने जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। लगातार सिरमटोली रैंप को लेकर आदिवासी समाज आक्रोशित है। गीताश्री उरांव भी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। जबकि गीताश्री उरांव के पिता बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर इस फ्लाईओवर का नामकरण किया गया है। बावजूद इसके आदिवासी समाज का आरोप है कि उनकी भावना को ठेस पहुंचाया गया है। वहीं विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी भी लगातार आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप हेमंत सोरेन सरकार पर लगा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की