भाषा पर विवाद बीजेपी ने हेमंत सरकार के साथ जयराम महतो को भी घेरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। बीजेपी  के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित मंडल ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि राज्य सरकार भाषा के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देना नहीं चाहती है। मंडल ने कहा कि झारखंड की मूल संस्कृति, भाषाओं और जनजातीय पहचान को खत्म करने की साजिश राज्य सरकार कर रही है। राज्य की स्थानीय भाषाओं को नजरअंदाज कर खूंटी से मुंडारी, पलामू-गढ़वा से भोजपुरी, गोड्डा से अंगिका जैसी भाषाओं को हटाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भाषा के विरोध में नहीं है। लेकिन अंगिका, भोजपुरी और मुंडारी जैसी भाषाओं को हटाने के इस कृत्य का पार्टी विरोध करती है। जेकेएलएम से सवाल पूछते हुए अमित मंडल ने कहा कि जब कुरमाली या कुड़माली भाषा को हटाया गया तो जयराम महतो की पार्टी चुप क्यों रही।इसका मतलब साफ है कि इनका आंदोलन सिर्फ चुनावी लाभ और महागठबंधन को मदद पहुंचाने के लिए था। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्री राधाकृष्ण किशोर और दीपिका पांडेय सिंह ने भोजपुरी और अंगिका को जोड़ने की बात कही थी, लेकिन कैबिनेट में इसे अनसुना कर दिया गया। अमित मंडल ने कहा कि यदि भाषाओं के साथ यह अन्याय जारी रहा तो भाजपा और जनजातीय समाज मिलकर सड़क से लेकर विधानसभा तक जन आंदोलन चलाएंगे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें