झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट,नदियां उफान पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

   रांचीः मानसून की दस्तक के दिन से ही झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. ज्यादातर नदियां उफान पर हैं. समय-समय पर डैम के फाटक खोलने पड़ रहे हैं. कई पुलों के डायवर्सन बह गए हैं. कई पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है. इसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं. मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक पूरे सप्ताह बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है. राज्य के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 6 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. 2 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. 3 जुलाई को भी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ में यह सिलसिला जारी रहेगा.वहीं 4 जुलाई को हजारीबाग और लातेहार के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 5 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा,कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश के आसार हैं. 6 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा हजारीबाग और रामगढ़ में बारिश की संभावना है। लगातार बारिश होने के कारण से  कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण