खरगे का हमला – ट्रम्प के बयान पर चुप क्यों हैं मोदी?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देश की एकता के लिए हर मोर्चे पर सरकार का समर्थन किया है और ये सारे मुद्दे देश को झकझोरने वाले हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इन सवालों का संसद में जवाब देना चाहिए।श्री खरगे ने कहा, “मैंने पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद की स्थिति पर नियमों के मुताबिक सदन में नोटिस दिया है। पहलगाम आतंकवादी हमला 22 अप्रैल को हुआ था और उसे अंजाम देने वाले आतंकवादी आज तक न पकड़े गए और न मारे गए। पहलगाम में चूक हुई है, इस बात को खुद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वीकार किया है। हमने देश में एकता रखने के लिए और सेना को मजबूती देने के लिए सरकार को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था।”उन्होंने कहा कि पूरा देश सरकार से जानना चाहता है कि ऑपरेशन सिंदूर तथा इससे संबधित मुद्दे पर पूरी स्थिति क्या है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस), उप सेना प्रमुख और एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कुछ खुलासे किए हैं। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भी सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि 24 बार दावा किया है कि उन्होंने सैन्य कार्रवाई को रुकवाया था। यह देश के लिए अपमानजनक बात है।श्री खरगे ने कहा कि दो महीने पहले भी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए ने विशेष सत्र की माँग की थी। अब जब हम मिल रहे हैं तो हम चाहते हैं कि पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर, हमारी सुरक्षा चूकों और विदेश नीति पर दो दिन की बहस होनी चाहिए और प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक