धनबाद में 780 किलो मिलावटी पनीर सहित खोवा, पेड़ा व लड्डू जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, आदित्य रंजन के निर्देश पर आज तड़के 4 बजे अनुमंडल पदाधिकारी, राजेश कुमार, सिविल सर्जन, आलोक विश्वकर्मा, डीएसपी मुख्यालय के सहयोग से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, राजा कुमार ने बिहार से धनबाद आने वाली बसों में श्रमिक चौक से पूजा टॉकीज के बीच छापामारी की।
छापामारी के दौरान बिहार से धनबाद आने वाली विभिन्न बसों की जांच की गई। जिसमें बुंदेला बस से 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोवा, 25 किलो पेड़ा एवं 25 किलो लड्डू जब्त किए गए।
उपायुक्त ने बताया कि झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि आगामी त्योहारों को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाया जाए। इसी संदर्भ में आज तड़के जांच अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पिछले दो दिनों से इन बसों की रेकी कर रहे थे। जिसमें पाया गया कि इन बसों में भारी मात्रा में पनीर एवं अन्य खाद्य सामग्री उतारी जाती है।
जब्त पनीर, खोवा, पेड़ा एवं लड्डू की खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पोट पर जांच की। जांच में सभी सामग्रियों में स्टार्च की मौजूदगी पायी गयी है।
सभी मिलावाटी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है एवं सभी सामग्री का नमूना लेकर रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जा रहा है। वहीं बुन्देला बस के मालिक पर भी कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों के मजद्देनजर खाद्य समाग्री में मिलावट के विरूद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर