निशिकांत दुबे के बयान पर उठा राजनीतिक तूफान, गोडसे की पूजा करने वाले महात्मा गांधी को नहीं मान सकते: JMM

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान—”मोदी जी महात्मा गांधी के विचारों पर नहीं चलते”—ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान को महज व्यक्तिगत राय न मानते हुए विपक्षी नेताओं ने इसे भाजपा की असली विचारधारा का “खुला कबूलनामा” करार दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों और विपक्षी दलों का कहना है कि यह वही भाजपा है जिसने संसद में नाथूराम गोडसे को “देशभक्त” कहने वालों को संरक्षण दिया था। और अब उनके सांसद खुलेआम यह कह रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री महात्मा गांधी के विचारों पर नहीं चलते। इससे बड़ा विचारधारा का पर्दाफाश और क्या हो सकता है? विपक्ष का सवाल है सीधा: “अगर प्रधानमंत्री महात्मा गांधी के रास्ते पर नहीं चल रहे, तो फिर वे किस रास्ते पर चल रहे हैं? क्या वही रास्ता, जिसने बापू की हत्या की सोच को जन्म दिया था?” कांग्रेस नेता डॉ. तनुज खत्री ने इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भारत का संविधान और उसकी आत्मा महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर टिकी है। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने इस देश को सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक संवाद की राह दिखाई थी। अगर देश का प्रधानमंत्री उस राह पर नहीं चल रहा है, तो यह केवल लोकतंत्र नहीं, बल्कि देश की आत्मा के लिए भी खतरे की घंटी है।” डॉ. खत्री ने कहा कि भाजपा का यह दोहरा चरित्र अब जनता के सामने आ चुका है। एक ओर वह गांधी जी की प्रतिमाओं पर माला चढ़ाती है, दूसरी ओर उनके विचारों का सार्वजनिक रूप से अपमान करती है। राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है कि क्या निशिकांत दुबे का बयान भाजपा की नीति का हिस्सा है या एक सुनियोजित बयानबाज़ी? लेकिन जो भी हो, यह स्पष्ट है कि इस बयान ने भाजपा के वैचारिक झुकाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष ने साफ किया है कि देश महात्मा गांधी के विचारों पर चलता है, और वे किसी भी विचारधारा को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो उस विरासत को मिटाने की कोशिश करे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और