सदर प्रखंड पाकुड़ में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु लगा जांच कैम्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
–राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों 
को उपकरण की आवश्यकता की जांच की गई

–22 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय अमड़ापाड़ा में 
शिविर का आयोजन किया जाएगा

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड पाकुड़ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु जांच शिविर का आयोजन किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने बताया कि वर्तमान सरकार वृद्ध जनों के कष्ट निवारण हेतु राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के साथ अब राष्ट्रीय वयोश्री योजना लाई है।जिससे वृद्धि जनों के उठने- बैठने, चलने-फिरने एवं देखने-सुनने में सहायता मिल सके।

एलिमको के ऑडियोलॉजिस्ट डॉ अविनाश कुमार एवं गौरव कुमार ने बताया कि इस शिविर में 50 लाभुक ने आवेदन दिए जिसमें 20 लाभुकों का डॉक्यूमेंट सही नहीं पाया गया 30 लाभुक का डॉक्यूमेंट सही पाया जिसपर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रपत्रा इस प्रकार है :

  • आधार कार्ड ( 60 वर्षीय एवं अधिक होने चाहिए),
  • आय प्रमाण पत्र मासिक आय (15000 रूपया अधिकतम),

नोट : लाभार्थियों द्वारा तीन वर्षों के दौरान भारत सरकार, राज्य सरकार या अन्य सामाजिक योजना के अंतर्गत किसी शासकीय, अशासकीय अन्य संस्था से कोई उपकरण प्राप्त न किया गया हो

एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजन के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रपत्र इस प्रकार हैं :

  • यू.डी.आई.डी. कार्ड न्यूनतम (दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक),आधार कार्ड,
  • आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22,500/ अधिकतम।)।
gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर

बसंतराय में डाक विभाग की पहल, रक्षाबंधन पर होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

डिजिटल दौर में जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल और सोशल मीडिया तक सीमित होता जा रहा है, वहीं भारतीय डाक विभाग पारंपरिक डाक संस्कृति को

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में