स्कुली शिक्षा के सचिव के पत्र के आलोक में निजी विद्यालयों में शुल्क समिति का होगा गठन : उपायुक्त पाकुड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : झारखंड राज्य के शिक्षा सचिव के पत्र के आलोक में झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 की धारा 7 (अ) (1) के तहत सरकार की ओर से निजी विद्यालयों पर शुल्क संबंधी एकरूपता लाने एवं मनमानी पर अंकुश लगाने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति तथा अधिनियम की धारा 7(अ) (2) के आलोक में निर्धारित शुल्क के विरूद्ध विद्यालय स्तरीय शुल्क समितियों के प्रबंधन द्वारा निर्दिष्ट किये गये मामले में निर्णय लेने के लिये उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समिति के गठन का प्रावधान है। साथ ही अधिनियम की धारा 7(अ) (5) के आलोक में प्रबंधन या निजी विद्यालय द्वारा इस अधिनियम या तद्वीन (तहत) बनाये गये नियमों के किसी भी प्रावधानों के उल्लंघन में वर्णित उत्तरदायित्वों के निर्धारण एवं कार्यान्वयन हेतु संबंधित प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त को अधिकृत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शुल्क विनियमन हेतु अधिनियमित उक्त प्रावधानों के विरुद्ध सी.बी. एस.ई. बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड, राँची में WP(C) No. 2025/2019 DBMS Kadma High School Vs. State of Jharkhand & Others सहित समरूप अन्य 36 वाद दायर किये गये थे, जिसमें माननीय उच्च न्यायालय की खंडपीठ द्वारा दिनांक 14.03. 2024 को पारित आदेश में उन्हें वापस लिए जाने के आधार पर खारिज किया जा चुका है।

अतः झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम्, 2017 के आलोक में पंद्रह दिनों के भीतर विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति गठित करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन साक्ष्य सहित जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित