कड़ामा में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर भव्य पदयात्रा का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पुरैनी (मधेपुरा) । भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा से संबद्ध उदयनाचार्य विद्याकर कवि महाविद्यालय, कड़ामा, आलमनगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. माधवेंद्र झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पदयात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर महादलित बस्ती राम टोला, कड़ामा तक निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संविधान में वर्णित नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों को लेकर बस्ती के लोगों को जागरूक किया। बस्ती में पहुँचकर प्रतिभागियों ने भारत के संविधान की रक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखने की सामूहिक शपथ भी ली।

कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में निबंध लेखन, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मिश्रा, प्रो. प्रेमनाथ आचार्य, प्रो. अमरेंद्र कुमार झा, आई टी सेल के निदेशक डॉ. सिप्पू कुमार, प्रोफेसर विनोद शंकर, भारती, कुशेश्वर झा, दिलीप कुमार सिंह, राजीव रमन, श्यामल जायसवाल, भगवान प्रसाद सिंह, ओम प्रकाश, संजय कुमार, बिजेंद्र झा, प्रियंका पूजा, कुमारी रेनू, संध्या सुमन, डॉ. शेखर झा, डॉ. ललन कुमार झा, एवं कर्मचारी भगवान मिश्र, अलका, रीमा, सोहन, मुरारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन दर्शन, संघर्ष और संविधान के प्रति उनके योगदान से अवगत कराना था, ताकि वे सामाजिक समानता, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग बन सकें।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को