महागामा शिवकित्ता के समीप जुगाड़ गाड़ी पलटी, चार घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा : प्रखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकित्ता के समीप एनएच-133 पर बुधवार की सुबह एक जुगाड़ गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

वहीं स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. सोनाली कुमारी के नेतृत्व में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार चारों युवक जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटरामपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान शिवकित्ता के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ।

घायलों की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के घाट रामपुर निवासी 15 वर्षीय संतोष मांझी (पिता पुराण मांझी), 23 वर्षीय गुजर सिंह (पिता कुंवर सिंह), 19 वर्षीय काजू कुमार (पिता सुदिन यादव) एवं 26 वर्षीय रवि कुमार (पिता दिनेश यादव)के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे।

वहीं, इस दुर्घटना के बाद एनएच-133 पर जुगाड़ गाड़ियों के खुलेआम परिचालन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे अवैध वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर