पेय जल की समस्या को लेकर एक बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के सभागार भवन में शुक्रवार को पेय जल की समस्या को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक हेमलाल मुर्मू , डीडीसी महेश कुमार संथालिया एवं पीएचडी विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।विधायक ने कहा बहु जलापूर्ति योजना ने लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में जल की समस्या को बढ़ा दिया है।विभागीय लापरवाही की वजह से संवेदक टहल कम्पनी ने केवल यहां लूट मचा कर योजना को फेल कर दिया।उन्होंने पीएचईडी के अभियंता को जमकर फटकार लगाया।

विधायक ने कहा लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र का अधिकतर भाग पहाड़ी पर बसा हुआ है और यहां पेयजल की समस्या है। विधायक ने कहा पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के कर्मी के आलसीपन की वजह से क्षेत्र में अधिकतर चापाकल व जलमीनार खराब है। उन्होंने कहा 15 दिन के अंदर सभी चापाकलों एवं जलमीनार को दुरुस्त करे।उन्होंने कहा जहां पेयजल की कोई सुविधा नही है वहा संबंधित प्रखण्ड के बीडीओ टैंकर से पेयजल की व्यवस्था अविलम्ब करे।

साथ ही तीनो प्रखण्ड के बीडीओ आवश्यकता अनुसार चापाकल व जल मीनार ठीक करने के लिए एक मिस्त्री का टीम हमेशा तैयार रखे।कही से भी चापाकल खराब होने की सूचना मिलते ही तुरन्त टीम को भेज कर चापाकल को दुरुस्त करे।बैठक में लिट्टीपाड़ा बीडीओ, हिरणपुर बीडीओ,अमड़ापाड़ा बीडीओ,पीएचईडी के सहायक अभियंता रवि शंकर,स्पेशल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत