परिधि सृजन मेला की तैयारी को लेकर आयोजित हुई बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : परिधि सृजन मेला की तैयारी बैठक सामाजिक कार्यकर्ता तकी अहमद जावेद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कला केंद्र एवं परिधि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित परिधि सृजन मेला के लिए एकल एवं समूह प्रतियोगिताओं के फॉर्म जारी किए गए। इस बार परिधि सृजन मेला का सेंट्रल थीम न्याय और सह अस्तित्व रखा गया है। चित्रांकन, संगीत, नृत्य, अभिनय, कविता पाठ, मंजूषा चित्रकला, अपना देश अपना वेश तथा मिट्टी खिलौना निर्माण की प्रतियोगिता और प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहेगा।

अपना देश अपना वेश प्रतियोगिता में अलग-अलग धर्म क्षेत्र आदि के वेशभूषा तथा पहनावा पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित होगी। अंगिका गीत प्रतियोगिता में मौसम या श्रम गीत त्यौहार गीत या लोक गाथा पर आधारित गीतों को शामिल किया गया है। कविता पाठ प्रतियोगिता में ललन द्वारा रचित अंगिका कविता “पीपल के छैया” तथा “मैं नदियां अलबेली बहती जाऊं” को शामिल की गई है। वही चित्रांकन प्रतियोगिता में सुखाड़- बाढ़, आदिवासी जीवन, राष्ट्रीय त्योहार शादी संस्कृति मछली नाव घोसला आदि को शामिल किया गया है। मंजूषा प्रतियोगिता में मूल मंजूषा पेंटिंग के अलावा कल्पनाशील प्रायोगिक मंजूषा को भी शामिल किया गया है।बैठक का संचालन उदय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राहुल ने किया।

बैठक में शारदा श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, कपिल देव रंग, संजय कुमार, मनोज कुमार, नीना एस प्रसाद, कुमारी रजनी, श्वेता शंकर, शालिनी, कृषिका गुप्ता, मिथिलेश कुमार, विनय कुमार भारती, मेहंदी हसन, सार्थक भरत, ललन,आदि शामिल रहे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन