जोकीहाट में AIMIM का सांगठनिक शक्ति प्रदर्शन, मुर्शीद आलम बने उम्मीद की नई आवाज़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जोकीहाट । जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2025 के चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं, और इसी कड़ी में AIMIM ने एक बड़ा संगठनात्मक विस्तार करते हुए क्षेत्र की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया है। इस अभियान की अगुवाई पार्टी के अररिया जिला अध्यक्ष एवं जोकीहाट से भावी विधायक प्रत्याशी जनाब मुर्शीद आलम ने की।

टेक्नी हाट में आयोजित बैठक के दौरान महलगांव, चौकता, भुना मझगांवा, पछियारी पिपरा और चैनपुर मसूरिया जैसे प्रमुख पंचायतों में AIMIM ने पंचायत अध्यक्षों समेत विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदार कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर अपनी जमीनी पकड़ को और मजबूत किया।

जनाब मुर्शीद आलम ने इस अवसर पर कहा

“AIMIM सिर्फ एक पार्टी नहीं, यह हक़ और इंसाफ़ की आवाज़ है। जोकीहाट की जनता बदलाव चाहती है – झूठे वादों से नहीं, बल्कि ईमानदार नेतृत्व से। हम हर गांव, हर पंचायत तक पहुंचेंगे और जनता के साथ मिलकर मिशन परिवर्तन 2025 को हकीकत में बदलेंगे।”

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो AIMIM का यह विस्तार जोकीहाट की परंपरागत सियासत को नई चुनौती दे सकता है। पार्टी के रणनीतिक तौर पर पंचायत स्तर तक संगठन खड़ा करने के फैसले को ‘बूथ जीतो–चुनाव जीतो’ की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है और स्थानीय स्तर पर AIMIM की बढ़ती सक्रियता ने यह साफ कर दिया है कि जनाब मुर्शीद आलम इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की