पाकुड़ में धूमधाम से मनाई गई संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: सोमवार को पाकुड़ में भारत रत्न, विश्वविद्वान और भारत के संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच, पाकुड़ के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा सिद्धू कानू पार्क से शुरू हुई और मुख्य सड़कों से होते हुए बैंड बाजे के साथ अंबेडकर चौक तक पहुंची। अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा के समक्ष मंच के विभिन्न पदाधिकारियों ने उनके विचारों, उनके द्वारा किए गए कार्यों और समाज में समरसता के प्रति अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पाकुड़ शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, जिले के सभी पदाधिकारीगण और मंच के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को याद किया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को