अंकित कुमार का चयन जिला वेक्टर जनित रोग कंसल्टेंट के पद पर किया गया, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति पत्र देकर बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला वेक्टर जनित रोग कंसलटेंट के नियुक्ति की प्रक्रिया सूचना भवन सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कुल 12 अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन पर जांचोपरांत 09 अभ्यर्थियों के कागजात सही पाए गए जिन्हें लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया गया। 07 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात साक्षात्कार का आयोजन उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मेधा सूची के आधार पर अंकित कुमार, पिता – जनार्दन प्रसाद का चयन कंसल्टेंट के पद पर किया गया तथा उपायुक्त मनीष कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया

चयन प्रक्रिया में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी तथा प्रभारी सीआई शिवाशीष शामिल थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन