खुला मंच पर कलाकारों ने दिखाया अपना जलवा, तालियों के घरघराट से गूंज उठा पूरा शहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की और से आयोजित रामनवमी एवं हनुमान जयंती के पवन अवसर पर तीन दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता सह भक्ति जागरण ” नचले पाकुड़ 2025 ” मंगलवार को शहरकोल मैदान में शुभारंभ हुआ। जिसमें जिलेभर से दर्जनों कलाकारों ने अपना जलवा दिखाया। वही हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इतिहास रचने का कार्य किया।

इस संबंध में आयोजक सनातनी सागर ने बताया कि यह पहला वर्ष है और इस पहली बार में संगठन को जो प्यार और स्नेह प्राप्त हुआ उसके लिए सभी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 8, 9 एवं 10 अप्रैल को लगातार चलेगा। जिसके तहत् आगामी 10 अप्रैल को सम्मान समारोह और भक्ति जागरण भी आयोजित होगा।

वहीं जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में जिलेभर से कलाकारों ने भाग्य लिया जिसमें सेना, शिवाजी महाराज पर नृत्य सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने बहुत बेहतर तरीके से अपने डांस का प्रदर्शन किया।वही उपस्थित जजों ने भी बहुत तारीफ किया। इस कार्यक्रम में चतुर डांस, स्ट्रीट डांस सहित अन्य कई ग्रुप ने भाग लिया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन