बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे…..बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भाजपा का अंबेडकर सम्मान अभियान का आज दूसरा दिवस था। कल पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों, सांसद,विधायकगण द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई करते हुए संध्या में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया था।

आज बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा मनाई गई। प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों में बूथ स्तर पर बाबा साहब के चित्रों एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनबाद स्थित अंबेडकर चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।

श्री मरांडी ने इस अवसर पर कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर इस देश के संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता रहे।

कहा कि संविधान के माध्यम से बाबा साहब ने देश गरीब,वंचित समाज को ताकत दी। साथ ही संविधान में राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

कहा कि बाबा साहब ने अनुसूचित जाति जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास ,उनके सामाजिक आर्थिक उन्नयन केलिए आरक्षण का प्रावधान किया वहीं राष्ट्रीय एकात्मकता को कमजोर करने वाले धारा 370 और धर्म आधारित आरक्षण का प्रबल विरोध किया।

श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आज की इंडी गठबंधन बाबा साहब के विचारों पर कुठाराघात कर रही। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब के विचारों की अवमानना करते हुए कश्मीर केलिए धारा 370 का प्रावधान अस्थाई व्यवस्था के बहाने करा दिया।

कहा कि आज कांग्रेस की सरकार धर्म आधारित आरक्षण लागू करने पर जोर दे रही। पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर मुस्लिम समाज को दे रही।

कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का लगातार अपमान किया। वे वर्षों तक भारत रत्न से वंचित रहे। दिल्ली में उनकी समाधि के लिए कांग्रेस सरकार ने एक गज जमीन भी उपलब्ध नहीं कराए थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब अम्बेडकर को हमेशा सम्मान दिया। भारत रत्न का सम्मान भाजपा समर्थित वीपी सिंह सरकार ने दिया।

कहा कि आज मोदी सरकार बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा मोदी सरकार ने की।

कहा कि अंत्योदय का विचार ही बाबा साहब के विचार रहे जिसपर मोदी सरकार लगातार आगे बढ़ रही।

इधर भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा बाबा साहब के चित्रों पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,शिवपूजन पाठक,राकेश भास्कर,पवन साहू,योगेंद्र लाल,राजीव लाल,रंजन पासवान,राजेंद्र पासवान,सुबोधकांत,गोविंद बाल्मीकि,योगेंद्र पासवान,पीयूष सरकार,बलवीर सलूजा सहित अन्य उपस्थित थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की