हेमंत सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा-

हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 20,000 करोड़ रुपये विकास योजनाओं में लगने के बजाय सरेंडर करने की शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

यदि बजटीय धनराशि का सही उपयोग किया जाता तो राज्य में अधूरी पड़ी सड़क परियोजनाएँ पूरी हो सकती थीं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाया जा सकता था, युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित किए जा सकते थे।

आज ही अखबारों में बड़े – बड़े इश्तिहार देकर मुख्यमंत्री  जी ने बजट का बखान कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया है, लेकिन उन्हीं अखबार के पन्नों में दबी बजट के 20 हजार करोड़ रुपये की राशि सरेंडर करने की खबर बताती है कि सरकार की प्राथमिकता विकास और रोजगार जैसे मुद्दे नहीं, सिर्फ भ्रष्टाचार करना है।

राज्य सरकार की योजनाओं में दूरदृष्टि और प्रभावी कार्यान्वयन की कमी के कारण इतनी बड़ी बजटीय राशि का सरेंडर होना निराशाजनक है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य मनुष्य का सर्वांगीण और नैतिक विकास : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

रांची, 22 अगस्त। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के राजनीति विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘प्रवाह—A Flow of Ideas, A

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

22-23 अगस्त को विशेष शिविर, 24 से SIR-2026 मैपिंग-मैचिंग मामलों की सुनवाई

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा